{"_id":"6241fb7b75c05218e36fd301","slug":"bjp-leader-beat-up-brother-and-sister-in-presence-of-police-raibaraily-news-lko623568597","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में भाजपा नेता ने भाई-बहन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में भाजपा नेता ने भाई-बहन को पीटा
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। सत्ता की हनक में चूर भाजपा मंडल अध्यक्ष सूची ने जमीन पैमाइश के दौरान पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में अपने साथियों के साथ भाई-बहन को पीटकर घायल कर दिया। इसमें युवती की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान हल्का सिपाही और लेखपाल दोनों मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। साथ ही मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के चकनेकनामपुर निवासी गिरजेश सिंह गांव के प्रधान हैं और भारतीय जनता पार्टी से सूची क्षेत्र मंडल अध्यक्ष हैं। गिरजेश का गांव के ही सोनू पाल से जमीनी प्रकरण को लेकर कई दिनों से तनातनी चल रही थी। जमीनी विवाद का निस्तारण शांति पूर्वक हो जाए, इसको लेकर सोनू पाल ने उपजिलाधिकारी सलोन आशाराम वर्मा से न्याय की गुहार लगाई थी। रविवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल प्रमोद कुमार जमीन की नाप करने गए थे। इस दौरान सलोन थाने से सिपाही चौथी प्रजापति भी मौजूद रहे।
नाप करने के दौरान मंडल अध्यक्ष ने भीम सिंह, पंकज और मान सिंह मौजूद रहे। आरोप है कि लेखपाल द्वारा की गई नाप को गिरजेश और उसके साथियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। सोनू ने एतराज जताया तो उसको मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों ने लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच भाई को बचाने दौड़ी बहन अमिता पाल पर जान लेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में युवती को सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भाई को भी चोटें आई हैं। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।