{"_id":"6a4aafdb27053bee0307cd57","slug":"bike-crashes-into-truck-youth-dies-raebareli-news-c-101-1-rai1002-162073-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत
Mon, 06 Jul 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर क्षेत्र के नहरी चौराहा कोला हैबतपुर के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हंसा का पूर्वा, बेला भेला निवासी शिवा शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे बाइक से सूची की ओर जा रहा था। नहरी चौराहे के पास वह सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं सका। उसकी बाइक सीधे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। लोगों के मुताबिक युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
स्थानीय लोगों ने तत्काल भदोखर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ताल करने के बाद युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। रात में हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे।