{"_id":"5d73ef898ebc3e01802e9571","slug":"beaten-to-ado-raibaraily-news-lko4804234199","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने गुर्गों को भिजवाकर दो एडीओ को पिटवाया, गालीगलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने गुर्गों को भिजवाकर दो एडीओ को पिटवाया, गालीगलौज
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सरेनी ब्लॉक में तैनात दो एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) की न सिर्फ पिटाई की गई बल्कि गालीगलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।
एडीओ का आरोप है कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने अपने गुर्गों को भेजवाकर मारपीट कराई है। शनिवार को ब्लॉक में तैनात अधिकारी व कर्मचारी सरेनी थाने में धरने पर बैठ गए। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। प्रकरण की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
सरेनी ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत बुधराम ने तहरीर के जरिये आरोप लगाया है कि 6 सितंबर को विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने सरेनी में पार्टी कार्यालय से एसआई हरिश्चंद्र यादव के अलावा अन्य लोगों को चार पहिया वाहन से विकास खंड कार्यालय भेजवाया।
विज्ञापन
एसआई को छोड़कर अन्य लोगों ने कार्यालय के अंदर घुसकर एडीओ समाज कल्याण अवनीश कुमार शुक्ला को लात-घूसों से पीटा और खींचकर बाहर लाए। साथ ही उसकी भी पिटाई की गई। गालीगलौज के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग का किया।
जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही हमलावरों ने धमकी दी कि चाहे जहां शिकायत कर लो, हमारा कुछ नहीं होने वाला। दो एडीओ पंचायत के साथ मारपीट की घटना से शनिवार को ब्लॉक में तैनात अन्य अफसरों व कर्मचारियों का गुस्सा सड़क पर पहुंच गया।
सभी ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर देकर विधायक व उनके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, वहीं धरने पर बैठकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया। कहा कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। कार्रवाई नहीं हुई तो जिले स्तर पर इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा। एसओ राकेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत बुधराम भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कई लोगों से काम के बदले रुपये ले लिए हैं। इसकी जानकारी होने पर एडीओ पंचायत को पार्टी कार्यालय बुलवाया गया था लेकिन वह नहीं आए। उनके साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।
लालगंज के सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सरेनी थाने में क्षेत्रीय विधायक के आदमियों की ओर से ब्लॉक में घुसकर मारपीट किए जाने की तहरीर मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में न्याय किया जाएगा।