फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bareilly incident is a conspiracy of BJP government: Swami Prasad

बरेलीकांड भाजपा सरकार की साजिश : स्वामी प्रसाद

Mon, 06 Oct 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 06 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bareilly incident is a conspiracy of BJP government: Swami Prasad
मीडिया से बातचीत करते स्वामी प्रसाद मौर्य।
रायबरेली। अखिल भारतीय जनसत्ता पार्टी (एजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि बरेली की घटना भाजपा सरकार की साजिश है। हिंदू-मुस्लिम, मस्जिद व मंदिर मुद्दा बनाए रखने के लिए बरेली कांड कराया गया। पूर्व मंत्री ने बरेली में मुस्लिमों के घरों में बुलडोजर चलने को दुर्भावना पूर्ण बताया। कहा कि बहराइच में जयश्रीराम का नारा लगाकर उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई न किया जाना बताता है कि यह सब भाजपा के इशारे पर हुआ है।
विज्ञापन


यह बातें उन्होंने लखनऊ से गौरीगंज जाते वक्त सारस तिराहा पर मीडिया से कहीं। कहा कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर भी जाति विशेष के लोगों ने हमला किया था। ऐसे लोगों के घरों में भी बुलडोजर नहीं चला। यूपी में अपराध चरम पर है और अपराधी बेखौफ है। जाति विशेष के लोगों को सरकार संरक्षण दे रही है। योगी सरकार सभी मुद्दों पर पिट गई है। बेरोजगारी और बढ़ गई है। किसान परेशान हैं। गरीबों को दो वक्त की रोजी-रोटी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed