{"_id":"9f182a36df140c687a45308879febe7f","slug":"banquet-hall-owner-s-death-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक्वेट हॉल मालिक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक्वेट हॉल मालिक की संदिग्ध हालात में मौत
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बैंक्वेट हॉल के मालिक की संदिग्ध हालात मे मौत हो गई। हॉल के अंदर छत पर लोहे की राड से उसका शव लटकता पाए जाने से हड़कंप मच गया। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुुलिस प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का बता रही है।
इलाहाबाद के द्वारिकापुरी कॉलोनी सिविल लाइंस के मूल निवासी नितिन अग्रवाल (36) पुत्र अशोक अग्रवाल यहां कई साल से नेहरू नगर में पत्नी ज्योति अग्रवाल और बेटा आदित्य अग्रवाल (14) के साथ रहते थे।
बेटा एसजेएस स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। घर में ही शगुन बैंक्वेट हॉल है। सुबह करीब सात बजे मैरिज हॉल के अंदर छत से नितिन का शव लटकता मिला। सूचना पर कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटना की बाबत मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ऊपर वाले कमरे में थी। नौकर से घर के अंदर की साफ-सफाई करने की बात कही।
जब हम लोग बाहर निकले तो पति का शव फांसी पर लटका मिला। कोतवाल का कहना है कि वैसे प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद ही सही वजह का पता चल सकेगा।