फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bank

बैंकों में लटके ताले, एटीएम खाली, ग्राहक लेनदेन को भटके

Tue, 16 Mar 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
bank
प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। 300 बैंक शाखाओं में तालाबंदी रही।
विज्ञापन

दो दिन की हड़ताल से ज्यादातर एटीएम खाली हो गए। उनके शटर गिर गए। जो एटीएम खुले भी थे उनमें पैसे नहीं थे। जिससे ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंक शाखाओं के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभी ने केंद्र सरकार की आलोचना की। हड़ताल की वजह से बैंकों में तीन अरब का लेनदेन ठप रहा। हालांकि निजी बैंक खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक समेत अन्य बैंक शाखाओं में पूरी तरह से तालाबंदी रही। ग्राहक कामकाज के सिलसिले में पहुंचे, लेकिन बैंक में ताला देखकर मायूस हो गए।
सुबह से ही एटीएम खाली रहे। कई एटीएम के शटर गिरे रहे। इससे धन निकासी के लिए ग्राहक भटकते नजर आए। सुपर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर जिले के बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ने हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर विरोध जताया। सभी ने निजीकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
एसबीआई यूनियन के शिशिर श्रीवास्तव, अभिषेक प्रताप सिंह, सुनील कुमार मिश्र, नितिन त्रिपाठी, विमल शुक्ला, एमपी सिंह, संजय तिवारी, जय प्रकाश सिंह राठौर, अजय प्रधान, सुमित पटेल, संदीप जायसवाल ने कहा कि बैंकों का निजीकरण गलत है। इसका विरोध किया जाएगा।
उधर, प्रभात चतुर्वेदी, राहुल राज शर्मा, स्वेत मिश्र, जेपी सिंह, रंजन, अयाज, रमेश आश्रित ने भी जुलूस निकालकर बैंकों के निजीकरण का विरोध जताते हुए हंगामा किया। मो. शकील खां, प्रदीप मिश्र, गोकुल, सुनील, विष्णु शुक्ला, कौशल आदि ने कहा कि सरकार बैंकों को निजीकरण कर हमारी रोजी-रोटी छीनने की कोशिश कर रही है। जिसका विरोध किया जाएगा। शहर के अलावा देहात और कस्बों की बैंकों में भी तालाबंदी से लोग बेहाल रहे।

निजीकरण के विरोध में जिले की 300 से ज्यादा बैंक शाखाओं में दूसरे दिन मंगलवार को भी पूरी तरह से तालाबंदी रही। अधिकारियों और कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बैंकों में हड़ताल की वजह से दूसरे दिन भी तीन अरब का लेनदेन ठप रहा। एटीएम में धन की व्यवस्था कराई गई थी। कुछ एटीएम जरूर खाली रहे। प्राइवेट बैंकें खुली रही, जहां पर लेनदेन हुुआ।
- विजय शर्मा, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed