{"_id":"5f2edb8a8ebc3e61e46e53d8","slug":"b-ed-entrance-exam-today-2520-candidates-will-join-raibaraily-news-lko5342816138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड की प्रवेश परीक्षा आज, शामिल होंगे 2520 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड की प्रवेश परीक्षा आज, शामिल होंगे 2520 अभ्यर्थी
विज्ञापन
रायबरेली। बीएड के शैक्षिक सत्र 2020-22 में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा रविवार को दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी। शहर क्षेत्र में ही सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासन, पुलिस और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने शनिवार को निरीक्षण किया।
हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे जबकि तीन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी तैनात किया गया है। तीन केंद्र प्रतिनिधि के भी नामित किए गए हैं। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा जबकि हर केंद्र पर अतिरिक्त मॉस्क की व्यवस्था भी रहेगी।
परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, उपजिलाधिकारी लालगंज जीतलाल सैनी, उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) सदर राजेंद्र कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। केंद्र प्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज, जिला कृषि अधिकारी रविप्रकाश, जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। हर केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्हें बैठाया जाएगा। जो अभ्यर्थी मॉस्क लगाकर नहीं आएगा, उन्हें केंद्र पर मॉस्क उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों के अंतर्गत फीरोज गांधी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी में 500, फीरोज गांधी पालीटेक्निक में 500, राजकीय इंटर कॉलेज में 300, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 250, फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज में 480, केंद्रीय विद्यालय में 240 और इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में 250 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
इनमें क्रमश: नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट सदर पवन कुमार, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट सदर रीतेश कुमार, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट सलोन विनोद कुमार, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट महराजगंज रामकिशोर, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट ऊंचाहार तरुण कुमार, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट डलमऊ पुष्पक और तहसीलदार/मजिस्ट्रेट (न्यायिक) सदर शालिनी तोमर को स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।