फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers staged a protest at the Bishunpur substation

Raebareli News: किसानों ने बिशुनपुर उपकेंद्र पर दिया धरना

Sat, 26 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 26 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest at the Bishunpur substation
बछरावां क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर पावर हाउस में धरना देते भारतीय किसान यूनियन के पदा​
बछरावां। बिजली कटौती से खफा किसानों ने शुक्रवार को बिशुनपुर उपकेंद्र पर धरना दिया। किसानों ने शाम के समय होने वाली अघोषित बिजली कटौती बंद किए जाने की मांग की। धरने की सूचना पर उपखंड अधिकारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर समस्या दूर कराने का भरोसा दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या दूर नहीं हुई तो फिर उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान नेता आकाश मिश्रा ने बताया कि बिशुनपुर पावर हाउस से बिजली आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ा गई है। किसानों को मुश्किल से आठ से 10 घंटे बिजली मिल पा रही है। उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हैं। कई बार विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिजली कटौती के साथ ही लोकल फॉल्ट के कारण घंटों बिजली गायब रहती है। शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। शाम के समय होने वाली कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। रमेश, गुरुभजन, सुंदर और रामचरण ने विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed