फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress members furious over power cuts

Raebareli News: बिजली कटौती पर भड़के कांग्रेसी

Sat, 26 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 26 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congress members furious over power cuts
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में विद्युत उपकेंद्र में प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देते कांग्रेसी। 
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र में लगातार हो रही रात्रिकालीन अघोषित बिजली कटौती से नाराज कांग्रेसियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। सभी ने नाराजगी जताते हुए बिजली कटौती को बंद किए जाने की मांग की। कहा कि शाम से कटौती का सिलसिला शुरू हो जाता है। इससे व्यापारियों का कारोबार चौपट हो रहा है। कांग्रेसियों ने मुख्य अभियंता को संबोधित ज्ञापन विद्युत उपकेंद्र पर तैनात टीजी टू दिनेश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राकेश सिंह राना ने कहा कि रात में होने वाली बिजली कटौती से विद्यार्थी, किसान, महिलाएं और बुजुर्ग परेशान हैं। उन्होंने शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हारुन अली ने कहा कि रात में बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। त्रिलोकी सिंह ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रिजवान, देवेंद्र यादव, सहीम, रिशु, अकबर, अभिषेक, देशराज, करुणाशंकर, पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed