फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Audio Viral

बड़े साहब 50 हजार मांग रहे हैं...कम में काम नहीं चल पाएगा...

Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Audio Viral
सतांव (रायबरेली)। बड़े साहब 50 हजार रुपये मांग रहे हैं। इतना पैसा दो तो काम हो पाएगा। इससे कम में कतई काम नहीं चल पाएगा। बुधवार को सोशल मीडिया पर बिजली उपकेंद्र गुरुबख्शगंज के जेई का घूस मांगते हुए ऑडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

घरेलूू कनेक्शन ओवरलोड पकड़े जाने के बाद मामला सुलटाने के लिए पैसों की डिमांड की जा रही थी। प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं।
वायरल ऑडियो में दावा है कि अवर अभियंता और एक मध्यस्थ व्यक्ति के बीच बात हो रही है। मध्यस्थ कराने वाला व्यक्ति कह रहा है कि साहब सतांव गांव के सोहनलाल का घरेलू कनेक्शन ओवरलोड चलते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन

उसी को सेटलमेंट करवा दीजिए। वह 20 हजार खर्च कर देंगे। अवर अभियंता उस मध्यस्थ व्यक्ति से अपने चहेते एक संविदा कर्मी लाइनमैन से बात करने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनमैन से बात होने के बाद मध्यस्थ कराने वाला व्यक्ति दोबारा अवर अभियंता को बताता है कि लाइनमैन 30 हजार रुपये बता रहा है। साहब सोहनलाल गरीब आदमी है।
कुछ कम कर दीजिए। इस पर अवर अभियंता ने कहा मामला उच्चाधिकारियों और सब के संज्ञान में है। कम नहीं हो पाएगा। बड़े साहब 50 हजार मांग रहे हैं।
इस ऑडियो से विभाग में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता अमृतलाल पाल का कहना है कि जो ऑडियो वायरल हो रहा है, उसमें न तो उनकी आवाज है और ना ही हमने किसी से पैसा मांगा है। मेरे खिलाफ कुछ लोग बहुत दिन से षड़यंत्र रच रहे हैं।

उधर, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता घनश्याम का कहना है कि घूस मांगते हुए ऑडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed