फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Asked for 41 thousand rupees to become assistant commissioner of CBI

रायबरेली: सीबीआई का असिस्टेंट कमिश्नर बन मांगे 41 हजार रुपयेे

Sun, 12 Feb 2023 05:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 12 Feb 2023 05:20 AM IST
विज्ञापन
Asked for 41 thousand rupees to become assistant commissioner of CBI
ऊंचाहार (रायबरेली)। सीबीआई का असिस्टेंट कमिश्नर बनकर एक ठग ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से 41 हजार रुपये हड़पने की कोशिश की। ठग ने धमकाते हुए यू-ट्यूब पर वायरल हो रही उसकी अश्लील फोटो को डिलीट करने का झांसा देकर बातों में फंसाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार के आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॅालेज के प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह के मुताबिक शनिवार सुबह मोबाइल पर एक काॅल आई। फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि मैं सीबीआई का असिस्टेंट कमिश्नर संजय अरोरा बोल रहा हूं। एक लड़की के साथ तुम्हारी अश्लील फोटो यू-ट्यूब पर वायरल हो रही है। उसे डिलीट करवा दो। प्रधानाचार्य ने कहा कि मैंने तो कोई गलत काम नहीं किया है।
विज्ञापन

इस पर ठग ने एक मोबाइल नंबर दिया और कहा कि मेरी मीटिंग शुरू होने वाली है। मैं बात नहीं कर पाऊंगा। इस नंबर पर बात कर लो। सब पता चल जाएगा। प्रधानाचार्य ने दिए गए नंबर पर फोन किया तो उधर से जालसाज ने कहा कि 41 हजार 500 रुपये खाते में डाल दो। 500 रुपये आपको वापस मिल जाएंगे और 41 हजार रुपये फोटो डिलीट करने का शुल्क लगेगा। प्रधानाचार्य ने पुलिस से प्रकरण की शिकायत की है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed