{"_id":"6ab2d7a24cae84b29a0495a7","slug":"ration-dealer-sold-off-171-quintals-of-wheat-and-rice-raebareli-news-c-101-1-slko1033-168125-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कोटेदार ने बेच डाला 171 क्विंटल गेहूं-चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कोटेदार ने बेच डाला 171 क्विंटल गेहूं-चावल
Wed, 23 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
शहर के देवानंदपुर स्थित सरकारी उचित दर की दुकान का निरीक्षण करती आपूर्ति विभाग की टीम।
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र की नई बस्ती देवानंदपुर में राशन की दुकान के कोटेदार पर 57 किलो चीनी समेत 171.46 क्विंटल गेहूं-चावल बाजार में बेचने का आरोप है। 20 सितंबर तक राशन वितरण शुरू न होने की शिकायत पर जांच करने पहुंची तीन सदस्यीय टीम को दुकान में खाद्यान्न का स्टॉक नहीं मिला।
डीएम के आदेश पर आपूर्ति निरीक्षक पूनम रानी ने कोटेदार धर्मराज यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मिल एरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सितंबर में छह तारीख से सरकारी राशन की दुकानों पर खाद्यान्न का वितरण शुरू किया गया था। इस दौरान डीएम को शिकायत मिली कि नई बस्ती देवानंदपुर स्थित राशन की दुकान से लाभार्थियों को राशन नहीं दिया जा रहा है।
20 सितंबर तक वितरण शुरू नहीं होने पर डीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शैलेंद्र सिंह और आपूर्ति निरीक्षक प्रशांत सिंह व पूनम रानी की तीन सदस्यीय टीम ने दुकान की जांच की। जांच में दुकान पर 68.91 क्विंटल गेहूं, 102.55 क्विंटल चावल और 57 किलोग्राम चीनी का स्टॉक नहीं मिला। टीम के अनुसार, लाभार्थियों को वितरण किए बिना ही पूरा खाद्यान्न गायब था। इसके बाद मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रमान ने बताया कि 20 सितंबर तक जिन राशन की दुकानों पर वितरण शुरू नहीं हुआ था, उनकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीमें गठित की गई थीं। नई बस्ती देवानंदपुर में जांच के दौरान राशन का स्टॉक नहीं मिला। डीएम के आदेश पर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि अनियमितता करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।