फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roads falling into disrepair due to negligence by those responsible

Raebareli News: जिम्मेदारों की अनदेखी से बदहाल हो रहीं सड़कें

Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Roads falling into disrepair due to negligence by those responsible
नेहरू नगर चौराहा से कलेक्ट्रेट को जाने वाली बारिश से उखड़ी सड़क।
रायबरेली। शहर की खस्ताहाल सड़कें नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। शहर की कई प्रमुख सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। नागरिकों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी और जिम्मेदारों की निगरानी में कमी के कारण सड़कें कम समय में ही खराब हो जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव और सीवर लाइन बिछाने के लिए हुई खोदाई से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन


शहर में करीब 273 किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क है। नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार, सर्वे में करीब 12 किलोमीटर सड़कें खराब मिली हैं। नागरिकों का कहना है कि कई सड़कों की मरम्मत के कुछ ही समय बाद उनकी गिट्टी उखड़ने लगी। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर करीब 25 दिन पहले सिविल लाइंस ओवरब्रिज और नेहरू नगर जाने वाली सड़क की मरम्मत कराई गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों सड़कें दोबारा खराब होने लगी हैं।
विज्ञापन


नेहरू नगर निवासी आशुतोष वर्मा और संतोष वाजपेयी का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे सड़क जल्द उखड़ गई। इंदिरा नगर जाने वाली सड़क पर बने गड्ढों से भी लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश का पानी जमा होने से डामर और गिट्टी की पकड़ कमजोर हो जाती है और सड़क पर बड़े गड्ढे बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक, सड़क निर्माण में निर्धारित मोटाई और सामग्री के मानकों का पालन न होने से सड़क की उम्र कम हो जाती है। वहीं, क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों के लगातार गुजरने से भी सड़क की सतह जल्दी क्षतिग्रस्त होती है।


निगरानी पर भी उठ रहे सवाल
नगर पालिका परिषद के निर्माण विभाग की ओर से कराए जाने वाले सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदारों की ओर से मानकों की अनदेखी की जाती है और निगरानी प्रभावी न होने के कारण खराब गुणवत्ता का काम सामने आता है। व्यापारी नेता राकेश गुप्ता और आशीष पाठक ने बताया कि गल्ला मंडी, आईटीआई, नेहरू नगर और जिला अस्पताल चौराहे से सुपर मार्केट जाने वाली सड़क की हालत खराब है। कई बार सड़क की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ।


गड्ढों में ईंट भरकर की गई खानापूर्ति
बारिश के दौरान नगर पालिका की ओर से कई सड़कों के गड्ढों में ईंटें भरवाई गईं। गल्ला मंडी, जिला अस्पताल चौराहा और नेहरू नगर समेत कई स्थानों पर यह काम कराया गया। नागरिकों का कहना है कि ईंटें भरने के बावजूद सड़कों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और आवागमन में परेशानी बनी हुई है।



सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन्हें जल्द ही दुरुस्त करवाया जाएगा।
- महिपाल सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

नेहरू नगर चौराहा से कलेक्ट्रेट को जाने वाली बारिश से उखड़ी सड़क।

नेहरू नगर चौराहा से कलेक्ट्रेट को जाने वाली बारिश से उखड़ी सड़क।

नेहरू नगर चौराहा से कलेक्ट्रेट को जाने वाली बारिश से उखड़ी सड़क।

नेहरू नगर चौराहा से कलेक्ट्रेट को जाने वाली बारिश से उखड़ी सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed