फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   arrest

लोन दिलाने के नाम पर डीएसटीओ ने किया महिला का यौन शोषण

Thu, 19 May 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
arrest
रायबरेली। लोन दिलाने के नाम पर जिला अर्थ संख्या अधिकारी (डीएसटीओ) ने न सिर्फ एक महिला का यौन शोषण किया, बल्कि अन्य दो महिलाओं के साथ मिलकर मारपीट के साथ लूटपाट की।
विज्ञापन

आरोप है कि अधिकारी ने शादी करने की बात कही, लेकिन उनके दबाव के कारण पीड़िता को कोर्ट मैरिज का प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया।
मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर डीएसटीओ समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पूर्व पति से उसकी नौ वर्षीय बेटी है। उसका और उसके पति का अलगाव हो गया है।
गुजर-बसर करने के लिए वह अपनी बेटी के साथ विकास भवन स्थित डीएसटीओ के पास लोन मंजूर कराने गई थी। डीएसटीओ ने आश्वासन दिया था कि वह उसका लोन पास करा देंगे। साथ ही गुजर-बसर करूंगा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से डीएसटीओ के साथ रहने लगी। इस दौरान उन्होंने उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर कहा कि मैं तुम्हारे साथ शादी कर लूंगा और कोर्ट मैरिज कर लूंगा। मैं डीएसटीओ के बहकावे में आ गई। दो अप्रैल को कोर्ट मैरिज के लिए प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन अधिकारी के दबाव के चलते कोर्ट मैरिज प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया।
आरोप है कि सात मई को डीएसटीओ और दो महिलाओं ने उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि सोने की चेन, सोने का धागा छीन लिया। गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
धमकी दी कि हम सरकारी अधिकारी हैं, हमारा कुछ नहीं हो पाएगा। सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जिला अर्थ संख्या अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, शहर क्षेत्र के कहारों का अड्डा की रहने वाली फरीन अंजुम, फरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
आपराधिक प्रवृत्ति की है पीड़िता, विधिक कार्रवाई करूंगा : डीएसटीओ
डीएसटीओ अरविंद कुमार वर्मा का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। जिस महिला ने मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया है, वह अपराधी प्रवृत्ति की है। उसके पति व अन्य के खिलाफ दिल्ली में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल भी गई थी। वह मेरे सरकारी आवास में जबरन घुस गई और मेरा उत्पीड़न कर रही है। मेरा इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मैं महिला के खिलाफ स्वयं विधिक कार्रवाई कर रहा हूं।

पीड़िता महिला ने डीएसटीओ पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही दो महिलाओं पर मारपीट और लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण गंभीर है। पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
वंदना सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed