फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Animal

वध प्रतिबंधित मवेशी काटने की तैयारी कर रहे तीन लोगों को दबोचा

Sat, 07 May 2022 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Animal
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस ने एक बाग में छापा मारकर वध प्रतिबंधित मवेशी को काटने की तैयारी कर रहे तीन लोगों को दबोच लिया, जबकि दो युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक तमंचा सहित मवेशी काटने का औजार बरामद किया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार में बड़े पैमाने पर गोकशी की सूचना मिल रही थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने कस्बा और पिपरहा मोहल्ले के बीच स्थित एक बाग में छापा मारा। यहां पांच लोग वध प्रतिबंधित मवेशी को काटने की तैयारी में थे।
विज्ञापन

इस दौरान इंस्पेक्टर शिवशंकर व पुलिस कर्मियों ने सभी को घेर लिया। पुलिस ने मौके पर तीन लोगों को धर दबोचा, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि कस्बा निवासी निहाल अहमद उर्फ चड्ढ़ा, मो. कादिर व बरगदही मजरे ऊंचाहार देहात गांव के राजेश पासी व दो अन्य बाग में मवेशी काटने जा रहे थे।

इस दौरान तीन लोगों को मौके पर पकड़ लिया गया। मौके से मवेशी काटने वाले औजार, तमंचा, कारतूस मिली है। मवेशी को गांव के एक व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया गया है। मौके से भागे दो आरोपियों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed