फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   An investigation has been launched into the deaths of workers who were buried under the soil

Raebareli News: मिट्टी में दबकर श्रमिकों की मौत के मामले की जांच शुरू

Sat, 27 Dec 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 27 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
An investigation has been launched into the deaths of workers who were buried under the soil
नसीराबाद। अवैध खनन के दौरान मिट्टी में दबकर दो श्रमिकों की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। विवेचना दरोगा करुणाशंकर तिवारी को सौंपी गई है। ऐसे में मामले में जल्द कार्रवाई होने की बात कही जा रही है। शुक्रवार को नसीराबाद थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में चार और नाम बढ़ा दिए गए हैं। अब इस प्रकरण में कुल आरोपियों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन

नामजद आरोपी के परिजनों का कहना है कि एफआईआर में उनके नाम बेवजह शामिल कर दिए गए हैं। परिजनों ने सीओ सलोन से प्रकरण की निष्पक्ष तरीके से जांच कराने की मांग की है। साथ ही प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नसीराबाद कस्बे के पास बुधवार को अवैध मिट्टी खनन हो रहा था। कस्बा निवासी बृजेश कुमार कोरी और बृजलाल ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भर रहे थे। मिट्टी ढहने से दोनों की दबकर मौत हो गई थी, जबकि अन्य दो श्रमिक घायल हुए थे। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा की तहरीर पर मामले में मकसूद, नफीस अहमद, मो.वली, मो.साहिम, मो.सालिम, मोहिन्दिया, मो.हातिम, मो.हासिम समेत 14 लोगों पर खान एवं खनिज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीओ सलोन यादुवेंद्र पाल ने बताया कि नसीराबाद कस्बे के कुर्मियाना मोहल्ला निवासी ट्रैक्टर-ट्राॅली संचालक सद्धू, संतराम पासी और दो अन्य लोगों के नाम एफआईआर में बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed