फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   aiims

Raebareli News: एम्स को मिले 32 नए डॉक्टर, मरीजों को मिलेगा लाभ

Sat, 31 Dec 2022 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
aiims
रायबरेली। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को बड़ी राहत मिल गई है। 32 नए डॉक्टरों के आने के बाद मरीजों को इलाज में आसानी होगी। वॉक इन इंटरव्यू के बाद आठ विभागों में 10 सीनियर रेजीडेंट और 22 जूनियर रेजीडेंट भर्ती किए गए हैं। मौजूदा समय एम्स में 82 फैकल्टी चिकित्सक काम कर रहे हैं। नए डॉक्टरों के मिलने के बाद एम्स में 32 सीनियर रेजीडेंट व 58 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर हो गए हैं।
विज्ञापन

13 अगस्त 2019 को एम्स में ओपीडी सेवा शुरू की गई थी। तब से लगातार विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। एमआरआई, सीटी स्कैन सहित कई अन्य जरूरी जांचों की सुविधा दी गई। एम्स में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं तो बढ़ाई जा रहीं हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने समस्या को ध्यान में रखते हुए सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के पदों के लिए 21 दिसंबर को वॉक इन इंटरव्यू कराया। इंटरव्यू के बाद आठ विभागों में 10 सीनियर रेजीडेंट और 22 जूनियर रेजीडेंट तैनात किए गए हैं। यहां पहले 22 सीनियर रेजीडेंट व 36 जूनियर रेजीडेंट थे। अब नए डॉक्टरों के मिलने के बाद मरीजों को बेहतर इलाज मिलना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग और जनरल सर्जरी विभाग में दो-दो सीनियर रेजीडेंट बढ़े
एम्स में डॉक्टर कम होने के कारण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। बाल रोग विभाग में अब बच्चों को और बेहतर ढंग से इलाज होगा। साथ ही जनरल सर्जरी में भी तेजी आएगी। दोनों विभागों को दो-दो सीनियर रेजीडेंट के नए डॉक्टर मिले हैं। इसके अलावा नाक-कान गला विभाग, मेडिसिन विभाग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र विभाग, पैथोलॉजी सहित अन्य विभागों को एक-एक सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर मिले हैं। सभी आठ विभागों को 22 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर भी मिले हैं।

एम्स के आठ विभागों में 10 सीनियर रेजीडेंट और 22 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर मिले हैं। वर्तमान में एम्स में 82 फैकल्टी चिकित्सक काम कर रहे हैं। साथ ही नए डॉक्टरों के मिलने के बाद 32 सीनियर और 58 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर हो गए हैं। जल्द ही और डॉक्टर चयनित किए जाएंगे।
समीर शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed