फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Advocate Corona positive, civil court suspended

अधिवक्ता को कोरोना, दीवानी कचेहरी का कामकाज रोका

Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Advocate Corona positive, civil court suspended
रायबरेली। शहर के आचार्य द्विवेदी नगर में रहने वाले अधिवक्ता की कोरोना रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन में पॉजिटिव आ गई है। अधिवक्ता के घर के सात लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। मरीज को आइसोलेशन में भर्ती कराने के साथ ही दूसरा सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ जांच के लिए भेजा गया है। अधिवक्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दीवारी कचहरी को सैनिटाइज कराने के लिए शुक्रवार को बंद रखा गया। न्यायालयों, दफ्तरों और परिसर को सैनिटाइज कराने के लिए जिला जज ने डीएम को पत्र भी भेजा है। अब 13 जुलाई को न्यायालय खुलेगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भदौरिया और महामंत्री शशिकांत शुक्ला के अनुरोध पर जिलाजज ने दीवानी के सभी न्यायालयों और दफतरों को सैनिटाइजेशन के लिए बंद करवा दिया। इस संबंध में उन्होंने डीएम को पत्र भी भेजा है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के आचार्य द्विवेदी नगर के अधिवक्ता की कोरोना रिपोर्ट ट्रूनेट से पॉजिटिव आने के बाद सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजवाया गया है। अधिवक्ता के घर के सात लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। परिवार के सभी लोगों का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed