फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Aditi topped FGIET, boosted pride

एफजीआईईटी में अदिति ने किया टॉप, बढ़ाया गौरव

Fri, 02 Oct 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aditi topped FGIET, boosted pride
अदिति गुप्ता। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ ने बीटेक अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इसमें फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी (एफजीआईईटी) के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

अदिति गुप्ता ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए संस्थान में टॉप किया है। एफजीआईईटी के मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा ने बताया कि एफजीआईईटी में बीटेक अंतिम वर्ष के पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 397 थी। इसमें से 184 ने ऑनर्स सहित प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

इसी तरह एमसीए के 22 छात्रों में से 14 ने ऑनर्स सहित प्रथम श्रेणी बनाई। मेकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा अदिति गुप्ता ने 88.93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेकेनिकल इंजीनियरिंग की ही छात्रा जाह्नवी केसरवानी ने 85.20 प्रतिशत, एई की छात्रा निशा सिंह ने 85.24 प्रतिशत, सीएस की छात्रा तनु अग्रवाल ने 86.89 प्रतिशत, एमसीए की छात्रा सिद्धि श्रीवास्तव ने 84.96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी-अपनी ब्रांच में पहला स्थान बनाया।
संस्थान के निदेशक डॉ. आरपी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा बेहतर नतीजों को गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करेगी।

संस्थान के विभागाध्यक्षों राकेश बाजपेयी, मो. तौकीर, नूपाराम चौहान, अरविंद कुमार पांडेय, अमित सिंह, डॉ. मल्लिका त्रिपाठी, डॉ. एसएल मौर्या आदि ने भी छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed