फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

पांच सफाईकर्मी सस्पेंड, तीन सचिव व 12 सफाईकर्मिंयों का वेतन रोका

Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना की टीम के निरीक्षण के बाद मनमाने सफाईकर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। लंबे समय से गांवों में जाकर सफाई न करने और गांवों में गंदगी का अंबार मिलने के बाद पांच सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंत्री के निरीक्षण के दौरान मलिकमऊ चौबारा में सफाई के काम में लगाए गए 12 अन्य सफाईकर्मियों का वेतन रोकने के साथ ही अन्य कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तीन प्रभारी एडीओ व सचिवों का भी मई माह का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

संसदीय कार्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सतांव ब्लॉक के मलिकमऊ चौबारा गांव में सफाई कार्यं के लिए 12 सफाईकर्मियों की टीम लगाई गई थी।
निरीक्षण में सफाईकर्मी गैरहाजिर मिले थे। मामले में डीपीआरओ ने अलीपुर आइमा के सफाईकर्मीं विनोद कुमार पाल, मलिकमऊ चौबारा के सफाईकर्मीं राजेंद्र किशोर, लोहड़ा के सफाईकर्मीं जितेंद्र कुमार, गढ़ी दूलाराय के सफाईकर्मीं श्याम सुंदर, कोरिहर के सफाईकर्मीं राजन कुमार, जतुआटप्पा केसफाईकर्मीं मो. इलियास, सुल्तानपुरखेड़ा के सफाईकर्मीं राम औतार, सोइठा के सफाईकर्मीं राजकुमार, जैतीपुर की सफाईकर्मीं सन्नो, चंदवल की सफाईकर्मीं राजवती, अटौरा बुजुर्ग की सफाईकर्मीं श्याम देवी और शहजादपुर की सफाईकर्मीं रुपेंद्र कुमारी का वेतन रोकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से गांवों से गैरहाजिर रहने और सफाई कार्य न करने के साथ ही आदेशों की अवहेलना करने वाले पांच सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed