फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

फरियादियों को मिलेगी राहत, कलेक्ट्रेट में खुलेगी हेल्प विंडो

Thu, 21 Apr 2022 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। डीएम के जनता दरबार में आने वाले फरियादियों को जल्द ही भागदौड़ से राहत मिलने वाली है। लोगों को बार-बार शिकायत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

फरियादियों को राहत देने के लिए डीएम माला श्रीवास्तव ने शिकायत प्रकोष्ठ को सक्रिय करने के साथ ही हेल्प विंडो स्थापित करने के आदेश दिए हैं।
इसी विंडों से शिकायतों का निस्तारण अफसरों से कराया जाएगा और शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में बताया जाएगा।
शिकायतकर्ता के संतुष्ट न होने पर दोबारा मामले को दिखवाया जाएगा। ऐसा हो जाने से लोगों को न्याय के लिए रोज-रोज अधिकारियों की चौखट पर दस्तक नहीं देनी पड़ेगी।
डीएम ने अपने चैंबर के पास ही हेल्प विंडों स्थापित करने के आदेश दिए हैं, जिससे शिकायतों का यही ढंग से निस्तारण हो सके।
हेल्प विंडो पर ऐसे होगा काम
डीएम ने बताया कि शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए हेल्प विंडों की स्थापना के बाद कंप्यूटर में शिकायत को ऑनलाइन करके फरियादियों को नंबर की पर्ची मिलेगी। शिकायत संबंधित अधिकारी को भेजकर उसका निस्तारण कराया जाएगा। यदि शिकायतकर्ता दोबारा आएगा तो यहीं से उसकी शिकायत में की गई जानकारी का पता चलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों में सुस्ती पर अधिकारियों की लगाई क्लास
रायबरेली। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों पर सुस्ती अधिकारियों पर भारी पड़ी। अमर उजाला में इन शिकायतों को लेकर छपी खबर के बाद डीएम ने बचत भवन में अधिकारियों की क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अफसरों को आईजीआरएस की शिकायतों का समय से निस्तारण करने के आदेश दिए। ऐसा न करने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।
डीएम ने कहा कि ऑनलाइन व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आने वाली शिकायतों को लेकर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि शिकायतें डिफॉल्टर की श्रेणी में किसी भी दशा में नहीं जानी चाहिए।
एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व वादों का निस्तारण तत्काल करें। इस मौके पर सीडीओ प्रभाष कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed