{"_id":"626eca0354a54d441413fd41","slug":"accident-raibaraily-news-lko628742782","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप के ऊपर लदे गठ्ठर से सड़क पर गिरा अधेड़, जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप के ऊपर लदे गठ्ठर से सड़क पर गिरा अधेड़, जान गई
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को पिकअप के ऊपर लदे भूसे के गठ्ठर के ऊपर से अधेड़ सड़क पर गिर गया।
गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के जिल्लहवा मसौदाबाद मजरे धौरहरा निवासी सत्तीदीन (55) कोटरा बहादुरगंज गांव के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था।
रविवार दोपहर बाद वह खिरोधरपुर गांव से पिकअप पर भूसा लादकर ईंट-भट्ठे पर जा रहा था। वह पिकअप में लदे भूसे के गट्ठर पर बैठा था।
ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर हनुमानगंज बाजार के पास पिकअप से सड़क पर गिर गया। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि पिकप से गिरने की वजह से अधेड़ की मौत हुई है।