{"_id":"62619586043fa558473a4ae9","slug":"accident-raibaraily-news-lko6271972183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार के कुचलने से शिक्षामित्र समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार के कुचलने से शिक्षामित्र समेत दो की मौत
विज्ञापन
प्यारेपुर गांव के पास इसी कार से हुआ हादसा।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बेकाबू कार ने लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में शिक्षामित्र समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।
घटना के बाद कार नाले में जाकर फंस गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
हरचंदपुर कस्बा निवासी शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष अजीतोजीत सिंह (46) गुरुवार शाम कार का पंक्चर बनवाने हाईवे पर प्यारेपुर गांव स्थित एक दुकान पर गए थे।
यहीं पर शिक्षामित्र शफीक (30) और ललई (32) से उनसे बात कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही एक कार ने तीन लोगों को कुचल दिया।
हादसे के दौरान कार भी अनियंत्रित हो गई और कुछ दूूर जाकर एक नाले में फंस गई। हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को आननफानन सीएचसी हरचंदपुर पहुंचाया गया, जहां शिक्षामित्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल दो अन्य लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ललई ने भी दम तोड़ दिया। शफीक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष उरेश सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर शिक्षामित्र और ललई की मौत हुुई है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।