{"_id":"6255be5f388b24027445a946","slug":"accident-raibaraily-news-lko6258512102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों में टक्कर, पत्नी की मौत, मां-बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों में टक्कर, पत्नी की मौत, मां-बेटे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद दूसरा चालक बाइक समेत भाग गया।
शिवगढ़ के गांव गूढ़ा निवासी राकेश (28) अपनी मां भगवान देवी (50) और पत्नी संगीता (28) को साथ लेकर एक ही बाइक से पारा कला गांव में निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। पाराकला गांव के पास ही महराजगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार से उसकी बाइक टकरा गई।
हादसे में एक बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। एंबुलेंस की घायलों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में संगीता की मौत हो गई। राकेश कुमार और भगवान देवी का इलाज चल रहा है। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज होगा।