{"_id":"6106b20f8ebc3eca811e24e8","slug":"accident-raibaraily-news-lko589436684","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो लोग गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के फतेहपुर रोड स्थित पौशाला के निकट रविवार को दो बाइकें भिड़ गईं जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
केशवपुरम, गोविंदपुर वलौली निवासी आकाश सोनी (23) पुत्र रामशंकर सोनी अपने साथी बन्नामऊ निवासी रामप्रताप के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से फतेहपुर की ओर जा रहा था।
जबकि साकेत नगर मोहल्ला निवासी अमन व बीरसिंहपुर निवासी अभिषेक बाइक में पेट्रोल डलाकर वापस कस्बे की ओर आ रहे थे। तभी कोतवाली के निकट पौशाला मोहल्ला में दोनों बाइकें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद दोनों बाइकों में सवार चारों युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल अमन और रामप्रताप को प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अभिषेक बाल-बाल बच गया।