{"_id":"698cd61996508f63220745a7","slug":"a-young-man-who-went-to-work-in-punjab-died-under-suspicious-circumstances-raebareli-news-c-101-1-slko1032-150975-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पंजाब में काम करने गए युवक की संदिग्ध दशा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पंजाब में काम करने गए युवक की संदिग्ध दशा में मौत
Thu, 12 Feb 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बछरावां। पंजाब में भट्ठे पर काम करने गए श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घर वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
भवानीखेड़ा मजरे पश्चिम गांव निवासी करन (30) पुत्र जंगली दिसंबर 2025 में ठेकेदार धीरज के साथ भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। नौ फरवरी की देर शाम ठेकेदार ने परिजनों को युवक की आकस्मिक मौत की सूचना दी। कहा कि शव लेकर घर के लिए रवाना हो चुके हैं। इसकी जानकारी पर घर वालों में रोना-पीटना मच गया है।
मंगलवार देर शाम युवक का शव गांव पहुंचा, तो परिजन शव की हालत देखकर स्तब्ध रह गए। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। घर वाले हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी और पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी।