{"_id":"683f4ef7c1ac37de930274f2","slug":"a-young-man-died-due-to-collision-with-a-dumper-raebareli-news-c-101-1-rai1002-134409-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत
Wed, 04 Jun 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सीएचसी में मौजूद परिवारीजन व ग्रामीण।
खीरों (रायबरेली)। शास्त्रीनगर में ब्लाॅक गेट के पास मंगलवार दोपहर बाइक को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कुछ दूरी पर मौजूद छोटा भाई और उसका साथी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया । घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने डंपर का पीछा किया और चालक को पकड़ लिया।
रनापुर पहरौली निवासी दीपांशु सिंह (26) पुत्र जगत बहादुर सिंह मंगलवार दोपहर अपने गांव के मित्र शिवाकांत मिश्रा के साथ बाइक से खीरों आया था। इस दौरान दीपांशु का छोटा भाई हिमांशु सिंह भी दूसरी बाइक से वहां पहुंचा। इसके बाद तीनों आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच दीपांशु अपने मित्र शिवाकांत की बाइक लेकर जाने लगा।
ब्लॉक गेट के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। दीपांशु सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। यह देख शिवाकांत और हिमांशु मदद के लिए दौड़े और दीपांशु को बाइक से सीएचसी खीरों ले गए, जहां पर उसे मृत बता दिया गया। मृतक के चाचा देवेंद्र बहादुर सिंह की सूचना पर पुलिस ने जांच की और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इस घटना से मृतक की मां बबली सिंह, पिता जगत बहादुर सिंह, बड़े भाई शिवम सिंह, छोटे भाई हिमांशु सिंह, मोनू सिंह, समरजीत सिंह, मयंक सिंह, बहन नीतू सिंह, रेशम सिंह और रोशनी सिंह सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक दीपांशु हेलमेट नहीं लगाए था।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।