फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A woman and a young man also died in the accident

Raebareli News: हादसे में महिला और युवक ने भी दम तोड़ा

Wed, 19 Nov 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
A woman and a young man also died in the accident
डलमऊ (रायबरेली)। चौदह मील के पास सोमवार को हुए हादसे में घायल महिला समेत दो और लोगों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में दंपती और उनके बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइकों के ट्रक से टकराने के कारण हादसा होते दिख रहा है।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सरायं दिलावर गांव निवासी आशिक (35) निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्नी शाहीन बानो (30), पुत्री अरीबा (10), बेटा अरसम (4) के साथ बाइक पर सवार होकर रायबरेली से घर जा रहे थे। क्षेत्र के पूरे बांके मजरे खडग़पुर कुर्मियाना निवासी राजकुमार (35) अपने 33 वर्षीय दोस्त नीरज के साथ बाइक से रायबरेली से घर जा रहे थे। चौदह मिल के पास ट्रक की टक्कर से आशिक व उनके बेटे अरसम की मौत हो गई थी। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था। देर रात आशिक की पत्नी शाहीन बानो और राजकुमार की भी मौत हो गई।
विज्ञापन



थम नहीं रहे परिवार के आंसू
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतक आशिक के पिता पीरगुलाम रिटायर सींचपाल हैं। वह पिता के साथ खेती करते थे। उनका भाई राशिद सेना में है, जबकि भाई आरिफ बाहर रहकर नौकरी करते हैं। मृतक राजकुमार भट्ठे पर मजदूरी करते थे। 26 नवंबर को भट्ठे पर जाने वाले थे। सरेनी विधायक प्रतिनिधि दिव्यांबर सिंह ने घर पहुंचकर पीडि़त परिवारों को शोक संवेदना व्यक्त की। डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed