{"_id":"68f146ea8a55e7985d0ff56c","slug":"a-new-bridge-will-be-built-over-the-bend-drain-raebareli-news-c-101-1-slko1032-143057-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेंद नाले पर बनेगा नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेंद नाले पर बनेगा नया पुल
Fri, 17 Oct 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर बेंद नाले के पास पुल निर्माण के लिए बनाया जा रहा बाईपास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग पर मुंशीगंज पुलिस चौकी के निकट बेंद नाले का पुल तोड़कर नया बनाया जाएगा। निर्माण के दौरान आने-जाने में लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा के बाद पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा। जर्जर पुल के कारण भारी वाहनों को करीब 15 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग से मुराईबाग, डलमऊ, लालगंज के अलावा उन्नाव, फतेहपुर जिले के लोग आते-जाते हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन 20 हजार लोग आते-जाते हैं। पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु इसी मार्ग से डलमऊ गंगा तट पर स्नान करने जाएंगे। मुंशीगंज पुलिस चौकी के निकट बेंद नाले पर बना पुल जर्जर होने के चलते भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
अब रायबरेली आने के लिए भारी वाहन कठगर-राजघाट मार्ग से निकलते हैं। इसके लिए वाहन चालकों को चक्कर काटना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी प्रतापगढ़, सलोन, सूची, डीह की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को होती है। यह वाहन पहले राजघाट, जिला मुख्यालय फिर मुंशीगंज होकर निकलते हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजू कुमारी ने बताया कि पुल निर्माण में तीन माह का समय लग सकता है। बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के बाद पुल को तोड़कर नया काम शुरू कराया जाएगा।