{"_id":"129-81930","slug":"Raebareli-81930-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल शोषण रोकने को बनेंगी समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल शोषण रोकने को बनेंगी समितियां
Raebareli
Updated Thu, 10 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
डीह। बच्चों पर होने वाले अत्याचार, शोषण और मजदूरी कराने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम सभा स्तर पर समिति बनाई जाएगी, जो हर गतिविधियों पर नजर रखेगी। यदि कोई शोषण करता है तो उसके खिलाफ थाने से लेकर डीएम तक रिपोर्ट भेजी जाएगी।
एडीओ पंचायत किशुनलाल ने बताया कि ग्रामसभा बाल संरक्षण समिति में प्रधान अध्यक्ष रहेंगे। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, वीडीओ, एएनएम, आशाबहू, प्रधानाध्यापक, दो अभिभावक, दो बाल प्रतिनिधि सदस्य के रूप में रहेंगे। प्रत्येक तीन महीने पर बैठक होगी। इसी तरह विकासखंड स्तर पर ब्लॉक बाल संरक्षण समिति गठित की जाएगी। इसमें ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष, बीडीओ सचिव बनेंगे। इसके अलावा सीडीपीओ, एडीओ पंचायत सदस्य, बीईओ, बीडीओ के दो नामित सदस्य और चिकित्सा अधिकारी समिति में रहेंगे।