Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor Calls for Joint Action by Centre and States to Tackle Delhi Air Pollution

दिल्ली की जहरीली हवा पर सियासी सवाल: शशि थरूर बोले- मिलकर बनाएं ठोस योजना; सरकारों की इच्छाशक्ति पर उठाई उंगली

Sat, 07 Nov 2026 12:05 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 07 Nov 2026 12:05 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली के वायु प्रदूषण पर केंद्र और दिल्ली, हरियाणा व पंजाब सरकारों से मिलकर काम करने की अपील की है। उन्होंने केरल की साफ हवा को राहत देने वाला बताया। वहीं, कोच्चि में CJP के प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन
Shashi Tharoor Calls for Joint Action by Centre and States to Tackle Delhi Air Pollution
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों से मिलकर काम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति ऐसी है, जब केंद्र सरकार के साथ दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की सरकारें एक साथ बैठकर प्रदूषण से निपटने की योजना बना सकती हैं। इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बातचीत के दौरान थरूर ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र और संबंधित राज्य सरकारें एक ही दिशा में काम कर सकती हैं, तो फिर प्रदूषण पर ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं?

विज्ञापन

शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने कुछ महीने पहले एक लेख में इस असामान्य स्थिति का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, हरियाणा सरकार और पंजाब सरकार एक साथ मिलकर काम कर सकती हैं। इन सभी में से कोई भी कांग्रेस की सरकार नहीं है, इसलिए इस मुद्दे पर कांग्रेस को दोष देने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

थरूर ने कहा कि कम से कम केंद्र, दिल्ली और हरियाणा सरकार को साथ बैठकर प्रदूषण रोकने के लिए ठोस योजना बनानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें प्रदूषण की स्थिति को पूरी तरह बेकाबू होने दे रही हैं।

कांग्रेस सांसद ने दिल्ली के प्रदूषण की तुलना केरलम की हवा से भी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बेहद प्रदूषित वातावरण में रहने के बजाय केरलम की साफ हवा में सांस लेना राहत देने वाला है। थरूर के मुताबिक, प्रदूषण से निपटने के लिए सरकारों को राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखानी होगी और मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे।

कोच्चि में CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले थरूर?
इस दौरान शशि थरूर से CJP के 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' नाम से आयोजित विरोध प्रदर्शन को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र में विश्वास करते हैं और लोगों को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति होनी चाहिए। उन्होंने कहा "हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। उन्हें विरोध प्रदर्शन करने दीजिए। देखते हैं कि लोग क्या सोचते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed