फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बैंक का फर्जी चेक लगा हड़पे 9.65 लाख

बैंक का फर्जी चेक लगा हड़पे 9.65 लाख

Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में आईसीआईसीआई बैंक का फर्जी चेक बनाकर 9.65 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मंगलवार की शाम को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी बांदा जिले तो दूसरा आरोपी महाराष्ट्र का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाल संजयनाथ तिवारी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक सुपर मार्केट के मुख्य प्रबंधक अवनींद्र भारद्वाज की तहरीर पर पंकज कुमार सिंह निवासी चांदू टाटर थाना पहलानी जिला बांदा और अशोक हनुमंत के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों गुजरात में रहते हैं। एक बार आईसीआईसीआई बैंक का फर्जी चेक तैयार कर एसबीआई से नौ लाख 65 हजार रुपये निकाल लिया। इसके बाद दोबारा फिर नौ लाख 30 हजार का फर्जी चेक तैयार कर रुपये निकालने का प्रयास किया। हालांकि इस बार फर्जी चेक की जानकारी हो गई। घटना की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed