{"_id":"129-61621","slug":"Raebareli-61621-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता ने भरे चौराहे तांगे पर जना बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता ने भरे चौराहे तांगे पर जना बच्चा
Raebareli
Updated Wed, 26 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही प्रसूताओं के लिए मुसीबत बनी है। दो दिन पहले हुई घटना की मंगलवार को फिर पुनरावृत्ति हो गई। सूचना के बावजूद समाजवादी और सीएचसी की एंबुलेंस नहीं पहुंची। इससे तांगे के ऊपर भरे चौराहे पर प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। बाद में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। हालांकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
डलमऊ के सेरेनदाजपुर मोहल्ला निवासी रिंकू की पत्नी आरती को सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजनों ने 108 नंबर पर फोन करके समाजवादी एंबुलेंस को सूचना दी तो बताया गया कि एंबुलेंस खराब है। इस पर परिवारीजनों ने सीएचसी फोन करके एंबुलेंस भेजने की बात कही। इस बीच दो घंटे से अधिक का समय बीत गया, पर कोई मदद नहीं मिली। इस पर परिवारीजन प्रसूता को एक तांगे से सीएचसी ले जा रहे थे। डलमऊ डाकखाने के पास प्रसूता को तेज दर्द शुरू हुआ। कुछ ही देर में प्रसूता ने तांगे पर ही एक बच्चे को जन्म दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि बीती 23 जून को भी एक प्रसूता ने एंबुलेंस के न पहुंचने पर डलमऊ चौराहे पर बीच सड़क में बच्चे को जन्म दिया था। उधर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु सिंह का कहना है कि समाजवादी एंबुलेंस खराब है। उच्चाधिकारियों को इस बात से अवगत करा दिया गया है।