{"_id":"129-51202","slug":"Raebareli-51202-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान आैर घर में आग से हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान आैर घर में आग से हजारों का नुकसान
Raebareli
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ/महराजगंज(रायबरेली)। आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में दुकान व घर में रखा हजारों का सामान जल गया। डलमऊ में एक साइकिल की दुकान में आग लग गई। वहीं महराजगंज के पूरे नजर मोहम्मद गांव में लगी आग से लगभग 50 हजार का सामान जल गया।
डलमऊ में मकनपुर रोड निवासी मजीद की साइकिल की दुकान में मंगलवार रात आग लग गई। जिससे दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मजीद ने बताया कि बुधवार की सुबह दुकान पहुंचा तो सारा सामान जला मिला। उसका कहना है कि आग लगने की वजह साफ नहीं है। मजीद ने एसडीएम से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
वहीं महराजगंज के पूरे नजर मोहम्मद गांव में मंगलवार की रात आग लग गई, जिसमें आबिद अली का 50 हजार का सामान जल गया। उसने बताया कि जब सभी सो रहे थे तभी घर में आग लगी।