फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तांगे पर जना बच्चा, भर्ती करने में आनाकानी पर हंगामा

तांगे पर जना बच्चा, भर्ती करने में आनाकानी पर हंगामा

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के अड्डा मजरे कनकपुर में प्रसव के लिए सीएचसी लाई जा रही प्रसूता ने रास्ते में ही बच्ची को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ने लगी तो इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। सीएचसी के स्टाफ ने बाहर प्रसव होने का बहाना करके दोनों को भर्ती करने से इंकार कर दिया। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मामले की शिकायत सीएचसी अधीक्षक से की गई तो करीब आधे घंटे बाद जच्चा-बच्चा को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

ऊंचाहार क्षेत्र के अड्डा मजरे कनकपुर गांव निवारी कमलेश कुमार की पत्नी को प्रसव के लिए सराय सहजन निवासी उसकी मां तारा देवी तांगे से सीएचसी ले जा रही थी। सोमवार को ऊंचाहार सीएचसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रसूता ने बच्ची को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां सीएचसी स्टाफ ने जच्चा-बच्चा को भर्ती करने से इंकार दिया। कहा कि बाहर ही प्रसव हुआ है, इसलिए भर्ती नहीं किया जाएगा। भर्ती करने से इंकार करने पर परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया । लोगों ने सीएचसी अधीक्षक के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई तो स्टाफ ने जच्चा-बच्चा को भर्ती किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि जच्चा-बच्चा को भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed