फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मनरेगा में घपला, प्रधान, वीडीओ से वसूली के आदेश

मनरेगा में घपला, प्रधान, वीडीओ से वसूली के आदेश

Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
Raebareli
Raebareli Updated Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा में घपला करने से ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी बाज नहीं आ रहे हैं। फर्जी तरीके से मजदूरी का भुगतान करके धन का वारा-न्यारा करने का एक मामला पकड़ में आया है। जांच के बाद घपला पकड़ में आने के बाद डीएम ने 40 हजार रुपये की वसूली के आदेश दे दिए हैं। यह धनराशि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम रोजगार सेवक से की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लाक के ग्राम पंचायत करेमुआ में मनरेगा में फर्जी तरीके से मजदूरी का भुगतान करके धन डकार लिया गया था। इस मामले की शिकायत ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कुलदीप आदि ने बीते 19 अप्रैल को डीएम और मुख्यमंत्री से की थी। डीएम के आदेश पर मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि फर्जी तरीके से 25 जाबकार्ड धारकों के सहारे 40500 रुपये डकार लिए गए। इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी की गई, लेकिन जवाब नहीं दिया गया। डीएम विद्याभूषण ने बताया कि घपले की पुष्टि होने के बाद ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम रोजगार सेवक से बराबर-बराबर धनराशि वसूली के आदेश दे दिए गए हैं। समय से धनराशि जमा न करने पर तहसील के माध्यम से वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed