{"_id":"5ba92ab1867a557f5d4c4249","slug":"91537813169-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती कॉलेज के प्रिंसिपल और लिपिक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती कॉलेज के प्रिंसिपल और लिपिक का वेतन रोका
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बिना किसी प्रार्थनापत्र के विद्यालय से अनुपस्थित रहना सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों के प्रधानाचार्य राजेश चौहान और लिपिक अलंकार को महंगा पड़ गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने प्रधानाचार्य और लिपिक का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
डीआईओएस ने सोमवार को सतांव और खीरों विकास क्षेत्र के कई माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। ज्यादातर स्कूलों में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, दुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खीरों, सिद्धनाथ शुक्ल वीणा पाणि इंटर कॉलेज सतांव, देदौर इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ने कहा कि श्रमदान के माध्यम से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई कराएं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से कहा कि सीसीटीवी कैमरे के साथ ही वायस रिकॉर्डर की व्यवस्था कर लें। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक डीआईओएस ने सरस्वती इंटर कॉलेज और दुर्गा बाल विद्या मंदिर का निरीक्षण किया।
सरस्वती इंटर कॉलेज में शिक्षण कार्य देखा और बच्चों से सवाल पूछे। विद्यालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य विकास वाजपेयी को निर्देश दिए कि सफाई पर विशेष ध्यान दें।
इसी तरह दुर्गा बाल विद्या मंदिर में भी खामियां मिली तो उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करा लें। खासतौर से सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर जरूर लगवा लें।