Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Students were made aware of the Constitution.

Raebareli News: छात्र-छात्राओं को संविधान के प्रति किया जागरूक

Fri, 27 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 27 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of the Constitution.
सतांव के प्राथमिक विद्यालय जगजीवनपुर अमरिया में नयी बेंच पर बैठे बच्चे
रायबरेली। संविधान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश सै. माऊज बिन आसिम की अध्यक्षता में एक स्वर, एक संविधान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास भवन में सीडीओ ने कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इसी तरह स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर संविधान संवाद अभियान के तहत परिचर्चा एवं जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सचिव व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सतांव ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय जगजीवनपुर अमरिया में समाजसेवी एडवोकेट रामविलास यादव ने छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए नई सीट-बेंच और मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान बृज किशोर अवस्थी, सहायक अध्यापक सारिका यादव व रेनू देवी, करुणा शंकर तिवारी, एडवोकेट पुष्कर, एडवोकेट विनय वर्मा, एडवोकेट अवनीश यादव, कुलदीप, ऋषभ यादव और सोहनलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता अम्लान तिर्की के नेतृत्व में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया गया। उसके मूल आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक वीके पाठक, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा जैन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोविन्द पांडेय, मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक महेश सिंह तथा मुख्य विद्युत डिजाइन अभियंता विजय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


प्रतिमास्थल का होगा सौंदर्यीकरण
हरचंदपुर। ब्लॉक के प्यारेपुर गांव में संविधान दिवस मनाया गया। पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रस्तावित काम का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इसमें स्थल का सौंदर्यीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया और संविधान के न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतिमा स्थल का सौंदर्याकरण होने से यह जगह आकर्षक बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed