फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिले में बिछेगा 52 सड़कों का जाल, खर्च होंगे 52 करोड़ रुपये

जिले में बिछेगा 52 सड़कों का जाल, खर्च होंगे 52 करोड़ रुपये

Wed, 13 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिले में बिछेगा 52 सड़कों का जाल, खर्च होंगे 52 करोड़ रुपये
52 सड़कों का बिछेगा जाल, 20 लाख को सहूलियत
विज्ञापन



रायबरेली। शहर के साथ ही अब गांवों में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 52 नई सड़कें बनाई जाएंगी।


इनके निर्माण पर 52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अफसरों का मानना है कि इन सड़कों के बनने से करीब 20 लाख लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही नए मार्गों के निर्माण कार्य शुरू कराया गया जाएगा।


सरकार बनने के बाद से ही योगी सरकार सड़कों की तस्वीर बदलने की दिशा में कार्य कर रही है। पहले सरकार की तरफ से गड्ढा मुक्त अभियान चलाया गया।


अब गांवों में नई सड़कों का जाल बिछाने के निर्देश दिए गए हैं। यही वजह है कि लोक निर्माण विभाग ग्रामीण क्षेत्र की 52 उन मार्गों का चयन किया गया है, जो अब तक पूरी तरह से कच्चे हैं।
विज्ञापन



कहीं पर खड़ंजा लगा दिया गया है तो कहीं पर कच्चे रास्ते से होकर लोग आते जाते हैं। खासकर बारिश के दिनों में ज्यादा दिक्कत लोगों को झेलनी पड़ती थी।


कच्चे मार्ग होने से कीचड़ हो जाता है। इससे लोग गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। अब इन 52 मार्गों में नए सड़कें बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है। इनके बनने से निश्चित तौर से लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed