फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   किशोरी को चारपाई से बांध कर जिंदा फूंकने का प्रयास

किशोरी को चारपाई से बांध कर जिंदा फूंकने का प्रयास

Mon, 11 Jun 2018 12:35 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को चारपाई से बांध कर जिंदा फूंकने का प्रयास
किशोरी को चारपाई से बांधकर फूंकने का प्रयास
विज्ञापन



सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा विसैया में शनिवार रात चारपाई पर सो रही एक किशोरी को बांधकर जिंदा फूंकने का प्रयास किया गया।


आग लगते ही छटपटाई किशोरी की आवाज सुनकर सो रहे परिवारीजन जागे तो हमलावर भाग गए। जब तक आग बुझाकर किशोरी को चारपाई से खोला जाता, उसके हाथ बुरी तरह झुलस चुके थे।


इस घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन



आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सभी आरोपी किशोरी के भाई को मारने आए थे, लेकिन अंधेरा होने के कारण हमलावर समझ नहीं पाए और किशोरी को ही बांधकर फूंकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामसभा विसैया निवासी रामधनी शुक्ला अपनी झुलसी हुई पौत्री सुष्मिता (16) को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। रामधनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह पड़ोसियों से घूर को लेकर कुछ विवाद हो गया था।


इस विवाद के दौरान उनके साथ पौत्र सुलभ शुक्ला भी था। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश रखे थे। इसीलिए पड़ोस के लोगों ने शनिवार रात घटना को अंजाम दिया।


रात में बिजली गुल थी, इसीलिए घर के सभी लोग बाहर चारपाई पर सो रहे थे। अमूमन जिस चारपाई पर पौत्र सुलभ सोता था, उस चारपाई पर पौत्री सुष्मिता सो रही थी।


रामधनी के मुताबिक रात लगभग 11.30 बजे बिजली आ गई तो घर के बाकी लोग अंदर चले गए, जबकि सुष्मिता वहीं चारपाई पर सो रही थी।


इसी बीच आए हमलावरों ने सुलभ को समझकर सुष्मिता (16) पुत्री राजेंद्र का बायां हाथ चारपाई से बांध दिया और उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।


आग लगते ही सुष्मिता छटपटाने लगी और चीखने लगी। इससे घर के अंदर सो रहे परिवारीजनों की नींद भी खुल गई। इस पर हमलावर भाग गए।


परिवारीजनों ने आग बुझाने के साथ ही किशोरी को चारपाई से हटाने की कोशिश की, लेकिन हाथ बंधा होने से वह झुलस गई।


रामधनी ने बताया कि आग से सुष्मिता का बायां हाथ काफी झुलस गया है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अनिल कुमार शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, शिवम शर्मा एवं प्रेमप्रकाश शर्मा बताए हैं।



कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि रामधनी शुक्ला की तहरीर पर नामजद चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed