{"_id":"59fb68fc4f1c1bf3538babf1","slug":"91509648636-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नानार्थियों को आवागमन में नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नानार्थियों को आवागमन में नहीं होगी परेशानी
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर चलेंगी 50 स्पेशल बस
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा स्नान और मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस से लेकर जिला प्रशासन तक मेले की व्यवस्था ठीक करने में जुटा है। गंगा घाटों तक भक्तों को पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए रायबरेली डिपो ने भी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार 50 स्पेशल बसों का संचालन 3 नवंबर से ही किया है। बाकायदा डलमऊ के मुराईबाग कस्बे में अस्थायी बस स्टेशन बनाया गया है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नानार्थियों के सामने सुरक्षित गंगा स्नान कर घर लौटना बड़ी चुनौती होती है। खास कर गंगातट तक पहुंचने में उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ती है। हर साल की तरह इस बार भी रोडवेज ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। गंगा स्नान के एक दिन पहले 03 नवंबर से स्पेशल बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि 50 मेला स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। 03 नवंबर की दोपहर से ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुराईबाग में एक अस्थाई बस स्टेशन भी बनाया गया है। डलमऊ जाने वाली बसें यहीं से संचालित होंगी। हैदरगढ़, इन्हौंना और जगदीशपुर क्षेत्र के स्नानार्थियों को भी यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 20 बसें सुरक्षित रखी जाएंगी। इमरजेंसी में इन बसों का संचालन किया जाएगा।