फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रायबरेली को भी कांग्रेस मुक्त करना है-महेंद्रनाथ पांडेय

रायबरेली को भी कांग्रेस मुक्त करना है-महेंद्रनाथ पांडेय

Tue, 14 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली को भी कांग्रेस मुक्त करना है-महेंद्रनाथ पांडेय
रायबरेली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सोमवार को कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस मुक्त भारत करने का संकल्प ले लिया है। रायबरेली के कार्यकर्ता अब कांग्रेस मुक्त रायबरेली बनाकर इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि, ट्रायल के रूप में एम्स की ओपीडी शुरू हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही एम्स की ओपीडी का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेगा। बछरावां और शिवगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने ये विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


बछरावां नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और हमारे कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। भाजपा को हर माह जो कार्यक्रम व अभियान चलाने हैं उनकी रूपरेखा तैयार कर रखी है। कार्यकर्ताओं को उसी के अनुसार कार्य करना है। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन


शिवगढ़ में मीडिया से बातचीत में किसानों के लिए बड़ी समस्या बने छुट्टा मवेशियों के विषय में डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि, इसके लिए कान्हा उपवन योजना चलाई जाएगी। जहां गोवंशों को रखकर गौमूत्र व गोबर बेचकर उसका उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स के विषय में बताया कि, ओपीडी शुरू हो गई है। जल्द ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लोकार्पण भी कराया जाएगा। भाजपा का उद्देश्य जनता को सुविधाएं मुहैया कराना है। इसी वजह से वैकल्पिक तरीके से ओपीडी शुरू करा दी गई है।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तीन सांसदों के नहीं पहुंचने की जानकारी पर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, तीनों सांसद उनसे पूछकर बाहर गए थे। समय से नहीं आने के कारण बैठक में नहीं उपस्थित हो सके। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सुनील हलवासिया, प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, बछरावां विधायक रामनरेश रावत, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मदद दी
शिवगढ़। थाना क्षेत्र में 18 जुलाई 2018 को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गंगासागर पांडेय की हत्या कर दी गई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पीड़ित परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने व सहायता राशि देने सोमवार को गंगासागर पांडेय के घर पहाड़पुर गांव पहुंचे। वहां उनकी वृद्ध मां देववती पांडेय व पिता दुर्गाशंकर पांडेय को पांच लाख रुपये सहायता राशि का चेक सौंपकर हत्या अरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed