फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है: पं. झिलमिल जी महाराज

मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है: पं. झिलमिल जी महाराज

Mon, 12 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है: पं. झिलमिल जी महाराज
मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण
विज्ञापन

-बाल्हेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के बाल्हेमऊ गांव स्थित बाबा बाल्हेश्वर मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में रविवार को कथा वाचक मंदिर के पुजारी पं. झिलमिल जी महाराज ने कहा कि मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है। कथा में भगवान कृष्ण की लीलाओं का गुणगान करते हुए गोबर्धन पूजा व इंद्र के मानमर्दन का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकारी कभी नहीं होना चाहिए। अहंकार करने से मनुष्य का पतन शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि रावण जैसे विद्वान का अहंकार भी चकनाचूर हो गया था। भगवान की भक्ति में जो सुख मिलता है वह दूसरी जगह कहीं नहीं मिल सकता है। इस संसार में जो मनुष्य को सुख मिलता है वह कुछ ही देर के लिए होता है। क्योंकि उस सुख के बाद दुख आता है। लेकिन ईश्वर की भक्ति करने से मिलने वाले सुख में दुख नहीं मिलता है। भगवान अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करते हैं। इस मौके पर भीषम सिंह भदौरिया, वासुदेव सिंह, अतुल सिंह, मुकेश सिंह, शिवबरन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed