{"_id":"5bb3bd88867a557ffc6c0113","slug":"71538506120-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार और पूर्व प्रधान के बीच गालीगलौैज, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार और पूर्व प्रधान के बीच गालीगलौैज, मारपीट
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कोटेदार और पूर्व प्रधान के बीच गालीगलौज के साथ मारपीट हो गई। कोटेदार के पक्ष ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इससे काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह उन्हें शांत किया। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।
खीरों गांव की प्रधान सुनीता तिवारी के जेठ एवं कोटेदार सुनील तिवारी का आरोप है कि सत्ता का पुरवा गांव में काम कर रहा था।
इसी बीच पूर्व प्रधान सुरेश चौधरी ने साथियों के साथ मारपीट और गालीगलौज की। वहीं पूर्व प्रधान का आरोप है कि कोटेदार ने साथियों के साथ गालीगलौज और मारपीट की।
विज्ञापन
शाम को कोटेदार ने साथियों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई किए जाने की मांग की। दरोगा अभय मिश्रा ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। एसओ अतुल सिंह ने बताया कि रंजिश दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाया है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।