फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मनरेगा व राज्य वित में घपला पकड़ा, होगी वसूली

मनरेगा व राज्य वित में घपला पकड़ा, होगी वसूली

Wed, 23 May 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा व राज्य वित में घपला पकड़ा, होगी वसूली
मनरेगा व राज्य वित्त में घपला पकड़ा, होगी वसूली
विज्ञापन



रायबरेली। दीनशाह गौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलावलपुर में मनरेगा व राज्य वित्त में काम के नाम पर घपले का मामला प्रकाश में आया है।


जांच में पता चला कि बिना काम कराए ही भुगतान कर दिया गया। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ और बीडीओ को पत्र लिखा गया है।


अलावलपुर गांव निवासी पंकज सिंह ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर विकास कार्यों में घपले का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व लघु सिंचाई के सहायक अभियंता ने जांच की।


जांच में राज्य वित्त से कराए गए सात खड़ंजा मार्गों में 46 हजार रुपये से अधिक का घपला किए जाने का मामला पकड़ में आया। मनरेगा से कराए गए खड़ंजा मार्ग में भी पांच हजार रुपये से अधिक का घपला पकड़ में आया।
विज्ञापन



जांच रिपोर्ट आने के बाद उपायुक्त मनरेगा ने प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ व बीडीओ को पत्र लिखा है। उपायुक्त मनरेगा अनिल सिंह ने बताया कि डीपीआरओ को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed