फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   निष्पक्ष तरीके से कराई जाए

निष्पक्ष तरीके से कराई जाए

Sun, 05 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
निष्पक्ष तरीके से कराई जाए
कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

रायबरेली-डीह। एनटीपीसी में हुए दर्दनाक हादसे से हर कोई आहत है। रविवार को कहीं पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई तो कहीं पर बैठक करके शोक संवेदना व्यक्त की गई। राष्ट्रीय जन अधिकारी पार्टी के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद चौक पर एनटीपीसी की दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभी ने मृतकों की संख्या की गणना निष्पक्ष तरीके से कराए जाने की मांग की है।

पदाधिकारियों ने कहा कि मृतकों की जो संख्या बताई जा रही है, वह किसी प्रकार से विश्वसनीय नहीं है। मृतकों की संख्या 200 से अधिक बताई जा रही है। पार्टी ने मृतकों के आश्रितों को 50 लाख तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, गंभीर रूप से घायलों को 25 लाख एवं अन्य घायलों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग करती है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुशील चंद्र निषाद आदि मौजूद रहे। उधर, डीह ब्लॉक के सुंदरगंज चौराहे पर व्यापारियों ने बैठक करके शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने एनटीपीसी में मृतक श्रमिकों की आत्मा की शांति की कामना की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि ने कहा कि एनटीपीसी ऊंचाहार मेें हुई घटना दुखद है। इसमें घटना की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। मृतकों व घायलों के परिवारीजनों को सहायता दी जाय। इस मौके पर भानु सिंह शिव प्यारे, विवेक, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed