{"_id":"5967c46d4f1c1bf11d8b4789","slug":"71499972717-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की गलत सूचना पर पुलिस फोर्स गांव पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की गलत सूचना पर पुलिस फोर्स गांव पहुंचा
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
हत्या की गलत सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अकोरिहा गांव में हत्या की सूचना पर कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। मौके पर मारपीट का मामला निकला। इस पर पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही मारपीट करने सात लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया।
अकोहरिया निवासी बच्चूलाल ने बुधवार देर शाम डायल 100 पर पुलिस को गांव में हत्या होने की सूचना दी। हत्या की सूचना पाते ही सीओ लालगंज के निर्देश पर खीरों, गुरुबक्सगंज व लालगंज पुलिस के साथ ही 100 नंबर की दो गाड़ियां गांव पहुंची। भारी मात्रा में पहुंचे पुलिस बल को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को जब पता चला कि हत्या नहीं बारिश का पानी घर में भर जाने को लेकर झगड़ा हो रहा है, तब राहत की सांस ली और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले अकोहरिया निवासी बच्चूलाल को फटकार लगाई। साथ ही आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे मुन्ना लाल, कल्लू उर्फ अमित, दिलीप, संदीप, राजेंद्र, सुरजकुमार समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज लिया गया है। एसओ ने क्षेत्रीय लोगों से यह अपील की है कि डायल 100 पर कभी भी झूठी सूचना देकर शांति व्यवस्था में व्यवधान न पैदा करें। सही सूचना देकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने में पुलिस का सहयोग करें। गलत सूचना पर कार्रवाई की जाएगी।