फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   71 lakh scam investigation resumes on High Court order

Raebareli News: हाईकोर्ट के आदेश पर 71 लाख के घोटाले की जांच फिर शुरू

Wed, 12 Nov 2025 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
71 lakh scam investigation resumes on High Court order
रायबरेली। ऊंचाहार की अरखा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में तीन वर्ष पहले हुए 71 लाख के घोटाले का जिन्न फिर बाहर आ गया है। प्रधान संगीता देवी की अपील पर उच्च न्यायालय ने मामले की फिर से जांच कराने का आदेश दिया है। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय की अगुवाई में जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत की प्रधान व सचिव मो. अहमद पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकास कार्यों के नाम 71 लाख का गमन करने का आरोप लगा था। मामले की तीन बार जांच कराई गई थी, जिसमें घोटाला साबित होने पर सचिव को निलंबित किया गया था। वहीं, प्रधान के अधिकार सीज कर विकास कार्यों के लिए समिति गठित की गई थी। प्रधान की अपील पर मामले की जांच फिर शुरू की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी के साथ जिला महाप्रबंधक उद्योग विभाग परमहंस मौर्य व सहायक अभियंता लघु सिंचाई पंकज राय जांच के लिए ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचे। जानकारी के अनुसार टीम ने अपीलकर्ता प्रधान को ब्लाॅक मुख्यालय पर बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचीं, क्योंकि उनको पहले से सूचना नहीं दी गई थी। इसके बाद टीम ने अपीलकर्ता को पत्र जारी कर कराए गए विकास कार्यों व मूल्यांकन के लिए बाकी कार्यों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान की अपील पर न्यायालय ने जांच का आदेश दिया है। तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए आई थी लेकिन अपीलकर्ता को सूचना न होने से जांच नहीं हो पाई। अपीलकर्ता को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed