फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   6768 people got corona vaccine

6768 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

Mon, 12 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
6768 people got corona vaccine
रायबरेली। जिले में सोमवार को 6768 लोगों ने टीका लगवाया। सबसे अधिक बछरावां में 600 लोगों में टीके लगे। जिला अस्पताल में भी 595 लोगों में टीकाकरण हुआ। टीका लगवाने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में 6768 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 1810 टीके क्लस्टर टीमों ने लगाया जबकि 4958 टीके सेंटरों पर लगाए गए। जिला अस्पताल में 595 लोगों में टीके लगाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा आईएमए में 261, पीएचसी गोराबाजार में 120, देवानंदपुर में 150 टीके लगाए गए। शहर के वर्कप्लेस कल्लू का पुरवा में 150, जैतूपुर में 200, मनिका रोड पर 91, बालापुर में 100, गुरुनानक नगर में 100, बीएसए में 100 लोगों को टीके लगाए गए। बछरावां में सबसे अधिक 600 लोगों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण थम गया है। सोमवार को भी 13 मरीज स्वस्थ हो गए। साथ ही जिले में अब 41 एक्टिव केस बचे हैं जिनमें से चार मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सोमवार को जिले में 4832 लोगों की जांच की गई जिनमें मात्र एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। रेलकोच के एल-2 और एम्स के एल-3 अस्पताल में दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed