फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   67 new ANM centers will open soon

जल्द खुलेंगे 67 नए एएनएम सेंटर

Tue, 09 Nov 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
67 new ANM centers will open soon
रायबरेली। गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए जिले में 67 नए एएनएम सेंटर खुलेंगे। 16 ब्लॉकों में किराए के भवनों में सेंटर संचालित कराने के लिए सेंटरों पर स्वास्थ्य संबंधी सामान पहुंचाए जा रहे हैं। इसी सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेंटरों का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान समय में 327 उपकेंद्र संचालित हैं। इनमें 232 रेगुलर एएनएम और 126 संविदा एएनएम काम कर रही हैं। शासन की मंशा है कि जिले की सभी 989 ग्राम पंचायतों में उपकेंद्र स्थापित हो जाएं जिससे गांव के लोगों को चिकित्सकीय सेवाओं, प्रसव व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गांव से बाहर न जाना पड़ा। नियमानुसार हर पांच हजार की आबादी पर एक स्वास्थ्य केंद्र होना चाहिए लेकिन जिले में आबादी के लिहाज से एएनएम सेंटरों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। शासन ने जिले में 67 नए उपकेंद्र खोलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों को संचालित कराने के लिए भवन किराए पर ले लिए गए हैं। जिले को शासन से उपलब्ध कराई गई सामग्री भी सेंटरों पर भेजी जा रही है। कुछ स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। एएनएम के चयन की प्रक्रिया भी लगभग अंतिम दौर में है। जिले में पहले से उपलब्ध कुछ सेंटरों पर एएनएम की तैनाती भी कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि इसी सप्ताह मुख्यमंत्री वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से एएनएम सेंटरों का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कम्युनिटी प्रासेस प्रबंधक बृजेंद्र वीसी शुक्ला ने बताया कि जगतपुर, सतांव और अमावां में चार-चार, बछरावां, रोहनियां, शिवगढ़, सरेनी और डलमऊ में तीन-तीन, डीह, छतोह, हरचंदपुर, लालगंज और दीनाशाह गौरा में दो-दो, खीरों में एक, ऊंचाहार और महराजगंज में छह-छह, राही और सलोन में आठ-आठ सब सेंटर खोले जाएंगे। जिले में खुलने वाले नए 67 उपकेंद्रों पर खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सुविधाएं मिलेंगी। गर्भवतियों की जांच के साथ ही टीकाकरण और सामान्य प्रसव की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव स्तर पर प्रसूताओं, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए 67 नए उपकेंद्र खोलने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री सेंटरों का शुभारंभ करेंगे। शासन से आया सामान भी सेंटरों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed